Hindi NewsBihar NewsGaya NewsViral EVM Photos and Videos Lead to FIR Against Two Youths in Fatehpur
फतेहपुर : ईवीएम पर वोट डालते फोटो और वीडियो बना सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा

फतेहपुर : ईवीएम पर वोट डालते फोटो और वीडियो बना सोशल मीडिया पर डालना पड़ा महंगा

संक्षेप: -सीओ ने दो हैंडलर पर कराई फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज -बोधगया विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी

Wed, 12 Nov 2025 07:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

फतेहपुर में ईवीएम पर वोट डालते फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना दो युवकों को महंगा पड़ गया। फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी सूचना मिलने ही प्रशासन सक्रिय हो गया और जांच शुरू कर दी। साथ ही इस मामले में बोधगया विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (राजस्व) परितोष कुमार के निर्देश पर प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ अमिता सिन्हा ने दो हैंडलर पर फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। सीओ अमिता सिन्हा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि गया जी जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र संख्या 229 के फतेहपुर प्रखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता को भंग करते हुए दो युवकों ने मतदान करते हुए ईवीएम व वीवीपैट के साथ फोटो और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो अलग-अलग वायरल हुए फोटो व वीडियो में एक में एक युवक द्वारा चुनाव चिन्ह क्रमांक एक पर वोट करते समय का दृश्य रिकार्ड हुआ है। दूसरे में चुनाव चिह्न क्रमांक दो पर वोट करते हुए ईवीएम के साथ फोटो व वीडियो बनाया गया है। साथ ही इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सीओ ने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो और वीडियो प्राप्त हुआ है। इसमें किसी व्यक्ति द्वारा मतदान करने के उपरांत वोटिंग कंपार्टमेंट में फोटो लिया गया है। यह सभी कृत मतदान प्रक्रिया के खिलाफ है और चुनाव प्रक्रिया का उल्लंघन है। इसकी जानकारी मिलते ही इसे एडीएम ने संज्ञान में लेते हुए इसमें एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद फतेहपुर थाना में दो युवकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोट सोशल मीडिया पर मतदान करते ईवीएम के साथ वीडियो और फोटो बनाकर डाल दिया गया था। यह कृत्य न केवल चुनाव आयोग की ओर से लागू आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि मतदान की गोपनीयता का भी हनन करता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ के आवेदन पर दोनों यूजर युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच शुरू कर दी है। -मनोज कुमार, थानाध्यक्ष, फतेहपुर। कोट ईवीएम से जुड़ी तस्वीर और वीडियो के लिंक की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि तस्वीर और वीडियो किन माध्यमों से शेयर किया गया है। इस तरह की तस्वीर लेना व वीडियो बनाना कानून का उल्लंघन है। इन मामलों में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। -सुनील कुमार पांडेय, एसडीपीओ, वजीरगंज कैंप।