Hindi NewsBihar NewsGaya NewsVinod Anand Singh Performs Pitr Tarpan in Gaya Advocates for Theatre Revival
गंगाजल फिल्म के कलाकार विनोद आनंद पहुंचें गयाजी, पितरों का किया तर्पण

गंगाजल फिल्म के कलाकार विनोद आनंद पहुंचें गयाजी, पितरों का किया तर्पण

संक्षेप:

गंगाजल फिल्म के कलाकार विनोद आनंद पहुंचें गयाजी, पितरों का किया तर्पणगंगाजल फिल्म के कलाकार विनोद आनंद पहुंचें गयाजी, पितरों का किया तर्पणगंगाजल फिल्म

Sep 13, 2025 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गंगाजल, मृत्युदंड, ताल, जंगल जैसे फिल्मों में अपनी कला दिखाने वाले फिल्म कलाकार विनोद आनंद सिंह गया जी पहुंचे। वह यहां अपने माता-पिता के साथ दादा-दादी व अन्य पितरों का तर्पण देवघाट पर किया। तर्पण के बाद शनिवार को जब उनसे बात की गयी तो उन्होनें बताया कि उनका पैतृक घर गया जिले के ही गुरारू में है। वह यहां 8 सितम्बर को आये है। आज वह जा रहे है। उन्होनें बताया कि वह अपने पितरों का तर्पण किया है। दिसम्बर में पिंडदान करेंगे। दर्जनोंं फिल्म व सिरियल में कर चुके है काम उन्होनें बताया कि वह 1995 में गया के चंद्रशेखर जनता कॉलेज में ऑपेन थियेटर शुरू किये थें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके बाद वह मुम्बई चले गये। रंगमंच से उनका शुरू से लगाव रहा है। वह चाहते है कि गया जी में एक बार फिर से रंगमंच को जीवित किया जाय। उन्होनें बताया कि अबतक वह गंगाजल, मृत्युदंड, ताल, जंगल, रंगरसिया, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, डी कंपनी सहित दर्जनों फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुके है। इसके अलावे युग, आहट, नया दौर,कस्तुरी, सावधान इंडिया व क्राइम पेट्रोल जैसे दर्जनों सिरियल में भी काम कर चुके है। एक्टिंग एक कड़ी तपस्या है उन्होनें एक्टिंग की दूनिया में आने वाले नये कलाकारों को संदेश देते हुये कहा कि आपलोग इस दुनिया में जरूर आये लेकिन उसके पले सशक्त बने। मजबूत होकर आये नहीं तो यहां आपको बहुत चक्कर लगाने पड़ेगे। जिस प्रकार इंजीनियर व डॉक्टर बनने के लिए तैयारी करते है पढाई करते है। उसी प्रकार एक्टर बनने के लिए भी तैयारी करनी होगी। उन्होनें गया जी मे पितृपक्ष के दौरान व्यवस्था देख खुशी जाहिर करते हुये कहा कि जो पहले गया जी देखा था आज के गयाजी काफी बदल गया है। साफ-सफाई से लेकर सड़क तक चकाचक दिख रहे है। इस तरह के व्यवस्था के लिए नगर निगम व जिला प्रशासन बधाई के पात्र है।