ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयारेडक्रॉस की ओर से जिलाधिकारी ने देर शाम गरीबों में बांटे कंबल (पेज छह के लिए)

रेडक्रॉस की ओर से जिलाधिकारी ने देर शाम गरीबों में बांटे कंबल (पेज छह के लिए)

जहानााद। हिन्दुस्तान प्रतिनिध डीएम ने शहर के गौरक्षणी, जाफरगंज, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सहित कई अन्य स्थानो पर पहूंचकर ठंड से कांप रहे लोगों को कंबल प्रदान कर उन्हें भीषण ठंड में काफी राहत...

रेडक्रॉस की ओर से जिलाधिकारी ने देर शाम गरीबों में बांटे कंबल (पेज छह के लिए)
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादTue, 11 Jan 2022 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जहानााद। हिन्दुस्तान प्रतिनिध

ठंड के प्रकोप के बीच लाचार व असहाय लोगों को रेडक्रॉस की ओर से राहत देने की कोशिश की गयी। मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने शहर के विभिन्न टोलों व रेलवे स्टेशन व बस स्टेड सहित कई अन्य जगहों पर जाकर कंबल प्रदान किया। डीएम ने शहर के गौरक्षणी, जाफरगंज, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सहित कई अन्य स्थानो पर पहूंचकर ठंड से कांप रहे लोगों को कंबल प्रदान कर उन्हें भीषण ठंड में काफी राहत दी। रेडक्रॉस से उपलब्ध कराए गए कंबल के साथ शाम में जिलाधिकारी खुद शहर के विभिन्न इलाकों में वितरण के लिए निकल पड़े। उन्होंने कहा कि ठंड से असहाय लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन हर स्तर से कोशिश कर रहा है। रेडक्रॉस के अलावा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से भी कुछ कंबल की व्यवस्था की गई है। रेडक्रॉस की ओर से लगभग डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया गया। रेडक्रॉस के सचिव डा.सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस की भूमिका विश्व प्रसिद्ध है। हर विपरित हालात में जरूरतमंदों के लिए संस्था आगे आकर मदद करती रही है। कंबल वितरण के मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी के अलावा रेडक्रास के कार्यालय सचिव रंजय कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

फोटो-11 जनवरी जेहाना-17

कैप्शन- ठंड को देखते हुए गौरक्षणी मंदिर परिसर में गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण करते डीएम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें