ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयावंदे भारत मिशन: कतर में फंसे 146 भारतीयों की हुई वतन वापसी

वंदे भारत मिशन: कतर में फंसे 146 भारतीयों की हुई वतन वापसी

वंदे भारत मिशन: कतर में फंसे 146 भारतीयों की हुई वतन वापसी

वंदे भारत मिशन: कतर में फंसे 146 भारतीयों की हुई वतन वापसी
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 25 May 2020 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस संकट ने पूरी दुनिया की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया है। इसी बीच लॉक डाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों के घर वापसी का अभियान शुरू है। सोमवार को लॉकडाउन के कारण कतर में फंसे 146 प्रवासी भारतीयों की घर वापसी हुई है। एयर इंडिया के स्पेशल फ्लाइट भारत के प्रवासी नागरिकों को लेकर गया पहुंची। कतर की राजधानी दोहा से 146 बिहारी नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 0972 सुबह लगभग 8 बजे गया एयरपोर्ट उतरी। इसमें 142 बिहार के और 4 झारखंड के नागरिक शामिल थे। झारखंड के नागरिकों को सुरक्षित वाहन से रांची भेजा गया। एयरपोर्ट पर मेडिकल जांच पूरी करने के बाद बिहार के सभी यात्रियों को बोधगया के बौद्ध मठ और होटल में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है। बता दें कि भारत सरकार ने विदेशों में फंसे प्रवासियों की घर वापसी के लिए वंदे भारत मिशन चलाया है, जिसके तहत यात्री विमान से उनकी घर वापसी कराई जा रही है। वतन वापसी पर कई के आंसू छलक पड़े और गया एयरपोर्ट पहुंचते ही कई को आंसू पोछते देखा गया। 14 दिनों तक अलग रखने के लिए सरकार ने बोधगया में तीन कैटेगरी की व्यवस्था की है। इसमें होटल, गेस्ट हाउस व बौद्ध मठ है। क्वारंटाइन में रहने वाले नागरिकों के लिए होटल और गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन होम की यह व्यवस्था नि:शुल्क नहीं होगी, बल्कि इनमें रहने के लिए विदेश यात्रा से आए लोगों को खुद ही पैसे देने होंगे। इसके प्रशासन ने रेट तय किया है। होटल में डीलक्स रूम का 1600 रुपया, नन ऐसी 800 रुपया, गेस्ट में 800 और 600 रुपया निर्धारित है। बौद्ध मठ में नि:शुल्क है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें