Gaya News: उपेन्द्र नाथ वर्मा की 105वीं जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Gaya News: उपेन्द्र नाथ वर्मा की 105वीं जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण फोटो- बांकेबाजार के उपेन्द्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज, इटवां में उपेंद्रनाथ वर्मा की जय
Gaya News: उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज, इटवां बांकेबाजार में रविवार को उपेंद्रनाथ वर्मा की 105वीं जयंती सह कॉलेज का 34वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य अनिल कुमार ने की। उन्होंने उपेंद्रनाथ वर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और क्षेत्र में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. प्रदीप कुमार समेत प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. रंजीत कुमार, प्रो. रघुवंश सिन्हा, प्रो. पूजा कुमारी, प्रो. कुशलेंद्र राणा, विनोद कुमार पांडे, राजीव रंजन, कुंदन कुमार, अमीषा पासवान, चिंकी कुमारी, प्रतिमा कुमारी मौजूद थे।कार्यक्रम
के दौरान वक्ताओं ने उपेंद्रनाथ वर्मा के शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।


