
नवम्बर के पहले पखवारे में ही गया जी ठंड की चपेट में
नवम्बर के पहले पखवारे में ही गया जी ठंड की चपेट में नवम्बर के पहले पखवारे में ही गया जी ठंड की चपेट में नवम्बर के पहले पखवारे में ही गया जी ठंड की च
इस बार समय से पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। नवंबर के पहले पखवारे में गया जी ठंड की चपेट में है। हालांकि अभी कड़ाके की सर्दी का कहर नहीं है। लेकिन, पिछले साल की तुलना में इस वक्त ठंड का असर ज्यादा है। लगातार पांच दिनों से अधिकतम व न्यनूतम तापमान सामान्य से नीचे रह रहा है। बुधवार को अधिकतम सामान्य से तीन और न्यूनतम दो डिग्री कम रहा है। अधिकतम 27.4 व न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम 27.4 व न्यूनतम 12.6 (सबसे कम) रहा था। सूबे के तीन-चार सबसे ठंड वाले जिले में गया जी भी है।
बुधवार को भी औरंगाबाद (11.9) के बाद गया जी ही सर्द रहा। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण ठंड का असर बना है। अगले तीन-चार दिनों में ठंड में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। पछुआ चलने से ठंड है। लेकिन, हवा की गति कम रहने के कारण कड़ाके की सर्दी नहीं है। देर रात से सुबह धूप निकलने से पहले तक ठंड का असर है। मौसम साफ रहेगा। बादल या बारिश की संभावना नहीं है। बताया कि इस वक्त ठंड है। ऐसे में छोटे बच्चे और बुजूर्गों को विशेष सावधानी के साथ रहने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनकर ही सुबह मार्निंग वाक जाएं। पिछले साल की तुलना में ठंड ज्यादा, करीब सात डिग्री कम न्यूनतम रह रहा इस वक्त पिछले साल की तुलना में ठंड का असर ज्यादा है। इस वक्त न्यूनतम तापमान करीब सात डिग्री कम कर रहा है। 2024 में 12 नवंबर को न्यूनतम 20.0 डिग्री रहा था, जबकि इस साल बुधवार को 13.0 डिग्री रहा। इधर, पांच दिनों से तापमान 15 डिग्री के नीचे रह रहा है। कभी एक डिग्री घट तो कभी बढ़ जा रहा है। सुबह से धूप निकलने से दिनभर मौसम सुहाना रह रहा है। शाम के बाद ठंड है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




