ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाखिजरसराय में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

खिजरसराय में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी श्रीपुर पूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

खिजरसराय में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 20 Nov 2023 02:44 PM
ऐप पर पढ़ें

खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी श्रीपुर पूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना मंगलवार के अगले सुबह की है घटना के बारे में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध बृजनंदन सिंह घर से टहलने के लिए निकले थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्तीछठ घाट पर पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे पुलिस के जवान ने सड़क किनारे घायल अवस्था में रहे बृजनंदन सिंह को इलाज के लिए खिज़रसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चंदन सिंह खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव के रहने वाले हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें