ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयादिनदहाड़े फायरिंग की, दो युवक गिरफ्तार

दिनदहाड़े फायरिंग की, दो युवक गिरफ्तार

गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम में मंगलवार की दोपहर दहशत फैलाने की नीयत से दो युवकों ने फायरिंग...

दिनदहाड़े फायरिंग की, दो युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 11 Sep 2018 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम में मंगलवार की दोपहर दहशत फैलाने की नीयत से दो युवकों ने फायरिंग की। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मानपुर के राजू कुमार व उज्ज्वल कुमार को फायरिंग करने के आरोप में पकड़ा गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों युवकों ने मंगलवार की दोपहर दो फायरिंग की। इसके बाद नई गोदाम में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पड़ताल की जा रही है।

दो चोर गिरफ्तार

गया। कोतवाली थाने की पुलिस ने मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों युवक में एक विशाल कुमार पंजाबी कॉलोनी और दूसरा मयंक कुमार पीपरपांती का रहने वाला है। बताया गया कि चार दिन पहले शनिवार की रात नई गोदाम के पुरुषोत्तम लेन में स्थित अंजू देवी के बंद घर में तीन चोर घुसे। आसपास के लोगों के हल्ला करने पर तीनों चोर भागने लगे। इसमें भागने के क्रम में एक चोर की पैट टूट गई और वह पकड़ा गया। इसी की निशानदेही पर मंगलवार को कोतवाली थाने की पुलिस ने दोनों चोर को गिरफ्तार किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें