
बाराचट्टी में ट्रक पर लदे डोडा के साथ दो गिरफ्तार
फोटो न्यूज बाराचट्टी, एक संवाददाता। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड जयगीर मोड़ के समीप
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड जयगीर मोड़ के समीप पंजाबी लाइन होटल के समीप से ट्रक में रखे सौ किलो डोडा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान पंजाब राज्य के पटियाला जिले के पतना थाने के अमनदीप कुमार के पुत्र रामदीप कुमार जो ट्रक का चालक है। देसरे की पहचान ट्रक के सह चालक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट के हरवंश लाल के पुत्र बीरेंद्र कुमार के रूप में की गई। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि जयगीर मोड के समीप पंजाबी लाइन होटल पर खड़े एक ट्रक में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा जा रहा है।

सुरक्षाबल सूचना मिलने पर जयगीर मोड की ओर कूच किए। इसी बीच सुरक्षाबलों को आते देख रामदीप और बीरेंद्र भागने लगे। भागते तस्करों को सुरक्षाबलों ने खदेडकर पकड लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक से पांच बोरा में रखे लगभग सौ किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया।पकडे गए लोगों ने पुलिस को बताया की वे लोग बाराचट्टी के इलाके से डोडा की तस्करी कर पंजाब ले जा रहे हैं। पकडे गए लोगों से मिले इनपुट्स के आधार पर पुलिस लोकल लाइनर तक पहुंचने में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




