ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयादहेज हत्या के दो अभियुक्तों ने शेरघाटी कोर्ट में किया सरेंडर

दहेज हत्या के दो अभियुक्तों ने शेरघाटी कोर्ट में किया सरेंडर

डोभी थाने में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में वांछित हरदवन गांव की जमीला खातून और उसके पति ताहिर अंसारी ने सोमवार को शेरघाटी न्यायालय में सरेंडर कर...

दहेज हत्या के दो अभियुक्तों ने शेरघाटी कोर्ट में किया सरेंडर
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 05 Dec 2022 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शेरघाटी, निज संवाददाता।

डोभी थाने में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में वांछित हरदवन गांव की जमीला खातून और उसके पति ताहिर अंसारी ने सोमवार को शेरघाटी न्यायालय में सरेंडर कर दिया। तरन्नुम परवीन नामक एक विवाहिता की गत मई महीने में हुई मौत के बाद उसके पिता ने डोभी थाने में मृत महिला के पति मो. इब्राहिम और उसके ससुराल वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बोधगया के पास एक गांव की रहने वाली तरन्नुम परवीन की वर्ष 2018 में हरदवन गांव के मो.इब्राहिम के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी क्रम में उसकी बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके नतीजे में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस के लगातार दबाव के बाद कांड के दो अभियुक्तों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया है। शेरघाटी के अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी दयाशंकर प्रसाद गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदालत के सामने समर्पण करने वाले दम्पत्ति मौत की शिकार बनी विवाहिता के सास-ससुर हैं। इससे पूर्व हत्या के आरोपित महिला के पति मो.इब्राहिम ने भी न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

मुंशी टोला के दहेज प्रताड़ना के आरोपित की जमानत खारिज

शेरघाटी थाने में दर्ज दहेज प्रताड़ना के एक अन्य मामले में जेल में बंद शेरघाटी शहर के मुंशी टोला के निवासी मो.रमजान की जमानत याचिका सोमवार को स्थानीय अदालत ने खारिज कर दी है। वह पिछले 1 नवम्बर से शेरघाटी जेल में बंद है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें