ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया से गुजरी ट्रफ लाइन, झमाझम हुई बारिश

गया से गुजरी ट्रफ लाइन, झमाझम हुई बारिश

महज एक घंटे में 74 मिलीमीटर हो गई बरसात

गया से गुजरी ट्रफ लाइन, झमाझम हुई बारिश
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 31 Jul 2020 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गया से ट्रफ लाइन के गुजरने के कारण जुलाई के अंतिम दिन शुक्रवार को गया में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे में 73.6 मिलीमीटर की बरसात के मौसम का मिजाज बदल दिया। शहर में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कहीं-कहीं वज्रपात भी हुई। शुक्रवार को 74 एमएम बारिश के साथ ही जुलाई में करीब 354 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक (पटना) आनंद शंकर ने बताया कि शुक्रवार को गया के ऊपर से ट्रफ लाइन (अक्षीय रेखा) गुजरी। इस कारण भारी बारिश हुई। शनिवार से बारिश कम हो जाएगी। अगले दो दिन हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय है। मानसून की अक्षीय रेखा गया से झारखंड के दुमका होते हुए मणिपुर तक जा रही है। इस कारण गया सहित कई अन्य जिलों में हल्की या मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बादल गरजने व ठनका गिरने की भी आशंका है।

तीन दिनों के बाद हुई बारिश, गर्मी से राहत

तीन दिनों के बाद मौसम का मिजाज और शुक्रवार की दोपहर बारिश हुई। शुक्रवार की दोपहर करीब 1.45 बजे से बारिश शुरू हुई जो अपराह्नन तीन बजे तक होती रही। इसके बाद हल्की हुई। बारिश होने के पहले मौसम का मिजाज गर्म रहा। बरसात के बाद राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.1 और न्यनूतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 12 दिनों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। बारिश के बाद नमी सुबह में 76 फीसदी से बढ़कर शाम में 92 प्रतिशत हो गई। गुरुवार को अधिकतम 33.9 व न्यूनतम 26.6 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें