बीटीएमसी कार्यालय में दिवंगत पूर्व सदस्य को दी गयी श्रद्धांजलि
महाबोधि मंदिर परिसर में स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्ण मिश्रा की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं संघदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भिक्षुओं ने सामूहिक पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. महाश्वेता महारथी ने मिश्रा के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ।

महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के पूर्व सदस्य स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्ण मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा की स्मृति में गुरुवार को महाबोधि मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि एवं संघदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका 5 जून को गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया था। कार्यक्रम में बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षुओं ने भाग लिया। बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, भिक्षु डॉ. दीनानंद, भिक्षु चालिंदा, सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, किरण लामा समेत अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए।इस दौरान भिक्षु संघ ने पवित्र बौद्ध सुत्तों का सामूहिक पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की।
डॉ. महाश्वेता महारथी ने कहा कि स्व. मिश्रा ने बीटीएमसी सदस्य के रूप में महाबोधि मंदिर के विकास, संरक्षण और बौद्ध समुदाय की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन संघदान, प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


