Gaya News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
Gaya News: फाेटो- टिकारी के मखपा में पौधा लगाते मुख्य पार्षद और ईओ। टिकारी, निज संवाददाता बुढ़वा महादेव स्थान चौक के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रध

Gaya News: बुढ़वा महादेव स्थान चौक के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद अजहर इमाम सहित अन्य लोगों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य पार्षद ने कहा कि जल्द ही बुढ़वा महादेव स्थान परिसर में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। पौधा लगाने के साथ ही उसके संरक्षण के लिए गैबियन भी लगाया गया। मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर के विभिन्न स्थानों पर पांच दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान अमरूद, शरीफा, नीम, पीपल, जामुन और गुल्लर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से पौधों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा, पार्षद रंजीत कुमार, रेयाज अंसारी, अक्षय कुमार चौधरी, तौहीद आलम, शिवपूजन मांझी, गुड्डू यादव, रितेश कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, मनोज गुप्ता, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

