महाबोधि मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दिवंगत पूर्व सदस्य को दी गयी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के पूर्व सदस्य डॉ. राधाकृष्ण मिश्र के आकस्मिक निधन पर महाबोधि मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बीटीएमसी के सदस्यों और बौद्ध भिक्षुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दीप जलाए। डॉ. मिश्र ने मंदिर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

महाबोधि मंदिर में दीप प्रज्वलित कर दिवंगत पूर्व सदस्य को दी गयी श्रद्धांजलि

बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राधाकृष्ण मिश्र के आकस्मिक निधन पर शनिवार को महाबोधि मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बीटीएमसी पदाधिकारियों, सदस्यों और बौद्ध भिक्षुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की तथा बटर लैंप क्षेत्र में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने कहा कि डॉ. मिश्र ने छह वर्षों तक समिति सदस्य के रूप में मंदिर के विकास और जनकल्याण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भिक्षुओं ने मंत्रोच्चार कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य, भिक्षु और कर्मचारी उपस्थित रहे। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।