
वजीरगंज : सशस्त्र सीमा बल ने विद्यालय परिसर में छात्र - छात्राओं के साथ लगाये 200 पौधे
संक्षेप: राजकीयकृत मध्य विद्यालय पुनावां में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने 200 फलदार और इमारती पौधे लगाए। उन्होंने छात्रों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के नुकसान के बारे में बताया। जवानों ने हर छात्र को अपने...
राजकीयकृत मध्य विद्यालय पुनावां परिसर में सोमवार को सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय गया के जवानों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सहायता से 200 फलदार और इमारती पौधे लगाये। जवानों ने बच्चों को बताया कि लगातार पेड़-पौधों और जंगलों की कटाई के कारण तापमान बढ़ रहा है, जलवायु परिवर्तन हो रहा है और मौसम का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे जीव-जंतुओं पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का एक मात्र समाधान अधिक से अधिक पौधे लगाना है। इस वृक्षारोपण अभियान का आयोजन क्षेत्रक मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक मानवेन्द्र जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जवानों ने बच्चों को प्रेरित किया कि प्रत्येक छात्र अपने नाम से एक पौधा जरूर लगाए और उसे बड़े होने तक देखभाल करें।
छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर पौधारोपण किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी और अभियान की सफलता सुनिश्चित हुई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




