प्रबंधकों को ई-पैक्स की दी गई जानकारी
-द मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

गया जी शहर मुख्यायल स्थित द मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रांगण में सोमवार को जिले के विभिन्न पैक्स प्रबंधक को ईआरपी साफ्टवेयर का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण नवार्ड के मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया है। प्रशिक्षण में जिले के करीब 45 पैक्स प्रबंधक मौजूद थे। बताया गया कि प्रखंड के सभी पैक्स को कम्प्यूटराइज किया जा रहा है। बताया गया कि अब बैंकिंग पद्धति से सहकारिता विभाग में काम किया जायेगा। सभी पैक्स प्रबंधक को प्रत्येक दिन की रिपोर्ट ईआरपी साफ्टवेयर पर लोड करना होगा, जिससे साफ्टवेयर पर लोड को कोई भी वरीय पदाधिकारी देख सकेंगे। पैक्स प्रबंधकों को ई-पैक्स की ट्रेनिंग, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण और ऑनलाइन संचालन के लिए प्रशिक्षण दी जा रही है।
कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके पैक्स के सभी कार्यों को करने, सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षण कार्य का संचालन किया जा रहा है। पैक्स को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को बेहतर सेवाएं देने के लिए ट्रेनिंग का संचालन किया जा रहा है। बताया गया कि पैक्स के सभी कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकारी योजनाओं और लेन-देन में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशिक्षण को आवश्यक बताया गया है। लाभार्थियों तक समय पर सुविधाओं को पहुंचाने के लिए सिस्टम को समझया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




