
फतेहपुर : नाना का अंतिम संस्कार कर लौट रहा नाती बाइक सहित नहर में गिरा, मौत
-फतेहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सलैया गांव का रहने वाला था नीतीश कुमार -फतेहपुर
फतेहपुर में नाना का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहा नाती की सड़क हादसे में मौत गई है। वह बाइक सहित धनेता नहर में गिर गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी सलैया गांव निवासी सुरेश मांझी के पुत्र नीतीश कुमार (21) के रूप में हुई है। फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य सड़क में स्थित धनेता मोड़ के पास गुरुवार को शाम छह बजे की यह घटना है। इधर, नीतीश की मौत से घर व गांव में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र की नीमी पंचायत के बहेरा गांव में नीतीश का नानी घर है।
उसके नानी ग्राम किसी परिवार का निधन हो गया था। नीतीश उसके अंतिम संस्कार नानी घर बहेरा गांव गया था। वह अंतिम संस्कार के बाद शाम में बाइक से घर छोटकी सलैया गांव लौट रहा था। वह जब धनेता मोड़ के पास से गुजर रहा था, इसी समय उसका बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज गति में रहे बाइक सम्भल नहीं पाया और वह बाइक सहित बीस फुट गहरे नहर में गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ ही देर बाद पीछे से मृतक का बड़ा भाई भी वहां पहुंच गया। उसने देखने के बाद अपने छोटा भाई नीतीश के रूप में उसकी पहचान की। घटना की खबर पाकर फतेहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद रहे लोगों व परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गया जी भेज दिया। इधर, नीतीश की मौत की खबर के बाद उसके घर में भारी कोहराम मच गया। परिजनों के चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। लोग परिजनों को सांत्वना देकर चुप कराने में जुटे रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




