मोहनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

फोटो न्यूज बाराचट्टी, एक संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुलाही मोड के समीप सोमवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो

मोहनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुलाही मोड़ के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। विनोद यादव मोहनपुर थाने के खुडवा गांव के बिरजू यादव का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, विनोद अपने भतीजे को गया स्थित हॉस्टल में पहुंचा कर घर लौट रहा था। कुलाही मोड़ के समीप सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की जोरदार टक्कर होते ही विनोद सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से खून का अत्यधिक रिसाव से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक का चालक भी जख्मी हो गया।

मोहनपुर थाने की पुलिस ने मृतक के घर वालों की सूचना दी। विनोद के पिता ने बताया कि वह खेती-बाड़ी कर परिवार चलाता था। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।