अतरी के युवक की सूरत के धागा फैक्ट्री में संदिग्ध मौत परिजनों में मातम

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

अतरी थाना क्षेत्र के बंधुबीघा गांव निवासी 30 वर्षीय मुन्ना मालाकार की सूरत में धागा फैक्ट्री में काम करते समय मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली। मुन्ना के पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अतरी के युवक की सूरत के धागा फैक्ट्री में संदिग्ध मौत परिजनों में मातम

अतरी थाना क्षेत्र के बंधुबीघा गांव निवासी कंचन मालाकार के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना मालाकार की सूरत स्थित एक धागा फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मुन्ना का छोटा भाई भी सूरत में ही दूसरी फैक्ट्री में काम करता है, जिसे घटना की सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार मुन्ना पिछले डेढ़ वर्ष से सूरत में रहकर धागा फैक्ट्री में काम कर रहा था। मृतक के पिता कंचन मालाकार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

ऐसे में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मुन्ना अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है।सोमवार अहले सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। छोटे-छोटे बच्चे शव से लिपटकर पिता को पुकारते रहे, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बाद में स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, जहां मृतक के चार वर्षीय पुत्र दिव्यांश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।