
मजदूर की मौत के मामले में ट्रेक्टर चालक को भेजा गया जेल
मजदूर की मौत के मामले में ट्रेक्टर चालक को भेजा गया जेल वक्त पर मिलता इलाज तो बच सकती थी मजदूर की जान ट्रेक्टर मालिक और ईंट भट्ठा के संचालक को ढूंढ रह
योगापुर के मजदूर श्याम मांझी की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विक्रम कुमार के अलावा ट्रैक्टर के तीन अन्य मजदूरों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए मजदूरों की पहचान शैलेंद्र मांझी, रामकिशुन मांझी और शिवा मांझी के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना में जख्मी हुए श्याम मांझी को अगर वक्त पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मजदूर श्याम मांझी का शव गुरुवार की सुबह शेरघाटी नगर परिषद के समोदबीघा में सड़क के किनारे से मिला था। शेरघाटी के थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मौत का शिकार बना मजदूर श्याम मांझी भी उसी ट्रैक्टर पर सवार था। घाघर गांव के पास ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण वह जख्मी हो गया था। ट्रैक्टर के चालक और साथी मजदूर घायल को उठाकर अस्पताल ले जाने की जगह ट्रैक्टर मालिक के दरवाजे पर ले आए। ट्रेक्टर मालिक ने भी लापरवाही बरती और उसे अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने की जगह घायल को मरने के लिए छोड़ दिया। बाद में साक्ष्य को छुपाने की कोशिश की। पुलिस ट्रैक्टर मालिक और ईंट भट्ठा मालिक को भी तलाश कर रही है। इससे पूर्व मजदूर की विधवा निर्मला देवी के बयान पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




