गुरुआ में सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत
गुरुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के 46 वर्षीय मजदूर गेंदु पासवान की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गेंदु पासवान अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। गांव में मातम का माहौल है।

गुरुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर गेंदु पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व गांव के समीप सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जाता है कि एक बाइक की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बरमा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि गेंदु पासवान अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


