ट्रेन से कट गुजरात मे गुरुआ का मजदूर की मौत
गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव के जितेन्द्र कुमार की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। वह 30 वर्ष का था और पिछले 10 वर्षों से गुजरात में काम कर रहा था। उसकी पहचान मुश्किल से हुई। गांव वालों ने आर्थिक मदद के लिए चंदा एकत्र किया।

गुरुआ थाना क्षेत्र के सिमारु पंचायत अंतर्गत नवाबचक गांव निवासी जितेन्द्र कुमार की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक गांव के निवासी अखिलेश प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि जितेन्द्र कुमार काफी सरल स्वभाव का युवक था। वह करीब दस वर्षों से गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता था और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में हमेशा आगे रहता था।
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वह गैस सिलिंडर भरवाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और पहचान करने में काफी कठिनाई हुई। बाद में काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण शव को गुजरात से लाने की व्यवस्था में जुटे हैं। लोगों ने चंदा एकत्र कर परिजनों की आर्थिक मदद भी की है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


