इमामगंज के कोठी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, एक घायल

Feb 07, 2026 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

-झारखंड के एघारा से कुटी लाने जा रहा था बांकेबाजार -कोठी के रंजिता पहाड़ी

इमामगंज के कोठी में पिकअप पलटने से मजदूर की मौत, एक घायल

इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र की रंजिता पहाड़ी के पास कोठी सड़क के किनारे एक पिकअप गाड़ी के पलट जाने से एक मजदूर की घटनास्थल ही मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को डायल 112 की पुलिस ने सीएचसी इमामगंज में भर्ती कराया गया। वहां से डॉ. गुलजार अहमद ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि झारखंड के एघारा गांव से पिकअप गाड़ी कुटी लाने के लिए बांकेबाजार जा रही थी। उसी दौरान पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर रंजिता पहाड़ी के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी।

इससे गाड़ी के डला में बैठा मजदूर मंजय कुमार (20) फुलवरिया की गाड़ी से दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा मजदूर बिनारीक भुइयां (25) एघारा गांव का गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है। पिकअप का चालक फरार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।