आमस में ट्रक से कुचलकर गुरारू के युवक की मौत

Jan 13, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

फोटो,,, रैप पर। -युवक बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था शेरघाटी -धक्के से

आमस में ट्रक से कुचलकर गुरारू के युवक की मौत

आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर के पास जीटी रोड उत्तरी लेन पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान कोंच थाना क्षेत्र के बैंकटपुर के शिवकुमार का पुत्र आशुतोष कुमार (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आशुतोष अपनी बाइक से गुरारू से शेरघाटी अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। वह बाइक समेत कंक्रीट रोड पर फेंका गया और ट्रक का पहिया उसपर चढ़ गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उठाकर शेरघाटी के रेफरल अस्पताल ले गई।

यहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। उसके पैकेट से मिले आधार कार्ड से पहचान की गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर घर से थाना पहुंचे परिजन शव पर नजर पड़ते ही दहाड़ने लगे। जिससे मौजूद लोगों की आंखें भी नाम हो गईं। इधर, हादसे के बाद देखनेवालों की काफी भीड़ लग गई। जिससे कुछ देर के लिए उतरी लेन पर वाहनों की जाम लग गई। वहीं पहिया चढ़ने के बाद रोड पर छटपटाते युवक को छोड़ चालक ट्रक लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।