
गया जी शहर में शाम तीन बजे बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, रूट देखकर निकलें
गया शहर में 11 नवंबर को वोटिंग के बाद ईवीएम जमा करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शाम तीन बजे से ईवीएम जमा होने तक कई रूट पर आम जनता के वाहनों के लिए प्रवेश बंद रहेगा। जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं।
गया जी शहर में शाम तीन बजे बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, रूट देखकर निकलें ईवीएम जमा करने में लगने वाली भीड़ से बदला ट्रैफिक प्लान 11 नवंबर को वोटिंग के बाद दो स्थानों पर रखे जाएंगे 10 विस क्षेत्र के ईवीएम कई रूट पर शाम तीन बजे के बाद प्रवेश पर रहेगी रोक, निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट - जाम से बचाव गया जी, प्रधान संवाददाता ईवीएम जमा करने के लिए लगने वाली भीड़ से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। गया में दो वज्रगृह पर 10 विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम जमा किए जाएंगे। गुरुआ, गया टाउन, टिकारी, बेलागंज और वजीरगंज के ईवीएम के लिए गया कॉलेज में व्रजगृह बनाया गया है।
वहीं अतरी, शेरघाटी, बाराचट्टी, इमामगंज और बोधगया विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम को बाजार समिति स्थित वज्रगृह में रखा जाएगा। ईवीएम जमा करने के लिए हजारों गाड़ियां एक साथ इन वज्रगृह के पास पहुंचेंगी ऐसे में यातायात नियंत्रण के लिए कुछ रूट पर सामान्य लोगों के परिवहन पर रोक लगायी गई है। ट्रैफिक प्लान मंगलवार को शाम तीन बजे से ईवीएम जमा होने तक प्रभावी रहेगा। आम जनता के वाहनों के लिए नो इंट्री: गया शहर में - मगध मेडिकल मोड़ से चंदौती मोड़ होते हुए सिकड़िया मोड़ से गया कॉलेज मोड़ होते हुए गेवाल बिगहा मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा (आपातकालीन सेवा छोड़कर) - किरानी घाट से रमना जैन मित्तल मॉजेक पीर मंसूर डीएम गोलम्बर काशीनाथ मोड़ जेपी झरना होते हुए गेवाल बिगहा मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश रोक - कंडी नवादा बुनियादगंज बाईपास मोड़ से रामशिला होते हुए किरानी घाट तक सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह रोक - हनुमान चौक से डेल्हा होते हुए मिर्जा गालिब कॉलेज तक सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह रोक - गुलेरिया चक से मगध मेडिकल मोड़ होते हुए सिकरिया मोड़ रोड तक सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। - दो मुहान से पांच नंबर गेट होते हुए सिकरिया मोड़, चंदौती मोड़, मेडिकल कॉलेज मोड़ से बाजार समिति जाने वाली संड़क तक आम जनों के लिए सभी प्रकार के वाहनों पर रोक - चंदौती मोड़ से बजार समिति, कटारी मोड़ तक आम जनों के लिए सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह रोक - आशा सिंह मोड़ से एलआईसी ऑफिस होते हुए चंदौती जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक - ब्लॉक रोड़ से जेल रोड प्रवेश मार्ग अवरूद्ध रहेगा वाहनों के लिएवैकल्पिक मार्ग दोमुहान- एनएच- 22 से गया शहर के तरफ जाने वाले वाहन: दो मुहान से गया आने के लिए राजापुर मोड़ केन्दुई होते हुए घुघड़ी टाड, चॉद चौरा से शहर की ओर आएंगे। गेट नंबर 05 गेट घुघड़ीटॉड़ बाईपास मंगला गौरी चांद चौरा होते हुए जाएंगे चाकंद की तरफ से गया शहर के तरफ जाने वाले वाहन कंडी नवादा बुनियादगंज बाईपास भुसुंडा मोड़ घुघड़ीटांड़ बाईपास मंगला गौरी चांद चौरा होते हुए जाएंगे मुफसिल- मानपुर से गया शहर के तरफ जाने वाले वाहन: मुफसिल मोड़-किरानी घाट से सीधे घुघड़ीटॉड़ बाइपास मंगला गौरी चांद चौरा होते हुए जाएंगे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




