ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयातेज आंधी में गया जंक्शन का टावर तिरंगा को नुकसान, बदला गया तिरंगा

तेज आंधी में गया जंक्शन का टावर तिरंगा को नुकसान, बदला गया तिरंगा

तेज आंधी में गया जंक्शन का टावर तिरंगा को नुकसान, बदला गया तिरंगा तेज आंधी में गया जंक्शन का टावर तिरंगा को नुकसान, बदला गया...

तेज आंधी में गया जंक्शन का टावर तिरंगा को नुकसान, बदला गया तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 13 May 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गया । हिन्दुस्तान संवाददाता

मंगलवार को तेज आंधी में गया जंक्शन का सौ फीट ऊंचा टावर तिरंगे को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही आरपीएफ़ की टीम ने देर रात झंडे को सलामी देकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद गुरुवार की अहले सुबह आरपीएफ़ की स्पेशल गार्ड ने नए तिरंगा झंडे को मान-सम्मान के साथ फहराया। तेज आंधी की चपेट में आने से तिरंगा का कुछ हिस्सा को नुकसान पहुंचा था। इसकी सूचना आरपीएफ़ इंस्पेक्टर के रात को मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ़ इंस्पेक्टर अनवार समी सिद्दीकी ने तत्काल इस सूचना से रेलवे के बिजली विभाग (तिरंगा व तिरंगा टावर की देख रेख का जिम्मा) को अवगत कराया। रात में तिरंगा को नहीं बदले जाने की स्थिति को देखते हुए आरपीएफ़ से तत्काल तेज आंधी में फटे झंडे को सम्मान पूर्वक नीचे उतारा। दूसरे दिन सुबह में तिरंगा फहराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें