ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासहिष्णुता का प्रतीक है हिंदी भाषा: कुलपति

सहिष्णुता का प्रतीक है हिंदी भाषा: कुलपति

मगध यूनिवर्सिटी हिंदी विभाग में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर वीसी ने कहा कि हिंदी भाषा महानता, उदारता और सहिष्णुता का प्रतीक...

सहिष्णुता का प्रतीक है हिंदी भाषा: कुलपति
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 06 Nov 2019 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

मगध यूनिवर्सिटी हिंदी विभाग में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में यूनिवर्सिटी वीसी प्रो राजेन्द्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीसी ने कहा कि हिंदी भाषा महानता, उदारता और सहिष्णुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिंदी के विकास में हम सबों की तत्प्रता होनी चाहिए। गांधी जी भी हिंदी के प्रति निष्ठावान थे। आज हम राजभाषा के रूप में हिंदी की पहचान दर्ज की है। हिंदी भाषा को श्रेष्ठ भाषा के रूप में हम सब को देखना होगा। इस अवसर पर वीसी के रचना एवं उनके काव्य संग्रह पुस्तक 'समर शेष' एवं अन्य पुस्तकों पर समारोह में मौजूद लोगों ने प्रकाश डाला। उनके कृतियों को समासायिक एवं आशावादी संस्कृति के रूप में बताई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार ने विश्व हिंदी ज्योति, कैलोफोर्निया द्वारा हिंदी सेवक का सम्मान पत्र दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान एक कुलपति के रूप में ही नहीं बल्कि उनकी हिंदी रचना धर्मी के नाते यह सम्मान से सम्मानित करना हिंदी साहित्य के विकास एवं उन्नति के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर कुलानुशासक सिद्धनाथ प्रसाद दिन, विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र प्रो भारत भूषण, डॉ विकास मोहन सहाय, डॉ सुनील कुमार, डॉ भरत सिंह, डॉ ब्रजेश राय, सहायक प्रध्यापक परम् प्रकाश, राकेश रंजन, अजित सिंह, कुणाल किशोर, डॉ अम्बे कुमारी, शोधप्रज्ञ अमिता सरोज, प्रवेश कुमार, कस्तूरी लाल, सुधा कुमारी, विकास कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें