ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजंक फूड से होने वाले नुकसान को बताया

जंक फूड से होने वाले नुकसान को बताया

टिकारी के सहबाजपुर में लगाया गया पोषण शिविर

जंक फूड से होने वाले नुकसान को बताया
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 13 Mar 2020 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रेकथ्रू संस्था के किशोरी ग्रुप ने सहबजपुर गांव में शुक्रवार को पोषण शिविर का लगाया। पोषण शिविर से पहले गांव मं पोषण रैली निकाली गई। रैली में लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया। मौसम खराब होने के बावजूद भी किशोरियां बड़ी उत्साह के साथ पोषण शिविर में भाग लिए। किशोरियों ने पोषण युक्त आहार के बारे में सभी ग्रामीणों को जागरूक किया। कम पोषण युक्त आहार और बाहर के जंक फूड भोजन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। किशोरियों ने बताया कि बाहर की खाद्य पदार्थ चटपटा होता है जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले दस किशोर-किशोरियों को को पुरस्कृत किया गया। युथ ग्रुप की किशोरी फोनी कुमारी, रितु कुमारी और रौशन तारा की किशोरियां सुमन कुमारी, मुन्नी कुमारी, प्रीति कुमारी, राखी कुमारी का आयोजन में बेहतर योगदान रहा। ब्रेकथ्रू की सदस्य निशा ने बताया कि टिकारी की दस गांवों में किशोर किशोरियों के साथ लैंगिक भेदभाव, शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर काम कर रहा है। इसी के तहत पोषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर आशा बेबी कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका नीलम कुमारी, वार्ड सदस्य संजीव कुमार शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें