ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाआज रन फॉर बिहार में दौड़ेगा शहर

आज रन फॉर बिहार में दौड़ेगा शहर

आज रन फॉर बिहार में दौड़ेगा शहर

आज रन फॉर बिहार में दौड़ेगा शहर
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 21 Mar 2018 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

गया में गुरुवार को बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मनियम स्टेडियम में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे। सुबह सात बजे रन फॉर बिहार में शहर दौड़ेगा।

डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे कलेक्ट्रेट से शहरवासी दौड़ते हुए गांधी मैदान तक जाएंगे। गांधी मैदान स्टेडियम में 10 बजे हस्तकला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 10.15 बजे रक्तदान शिविर लगेगा। शाम में 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री करेंगे। इसमें राज्यस्तरीय व स्थानीय कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।

बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गया के सांसद हरि मांझी, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह व जहानाबाद के एमपी डा. अरुण कुमार शिरकत करेंगे। पूर्व सीएम व विधायक जीतन राम मांझी, विधायक अवधेश कुमार सिंह, समता देवी, अभय कुमार सिन्हा, कुमार सर्वजीत, डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव, विनोद प्रसाद यादव, राजीव नंदन, कुंती देवी शामिल होंगे। समारोह में एमएलसी अवधेश नारायण सिंह, संजीव श्याम सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मनोरमा देवी व उपेंद्र प्रसाद को आमंत्रित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें