टिकारी में बिजली का तार गिरने नाराज लोगों किया जाम
जर्जर बिजली का तार गिरने से मवेशी की मौत पर भड़के लोगों ने शुक्रवार को टिकारी-पंचानपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। बीडीओ ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। करीब चार घंटे तक सड़क को लोगों ने जाम...
जर्जर बिजली का तार गिरने से मवेशी की मौत पर भड़के लोगों ने शुक्रवार को टिकारी-पंचानपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। बीडीओ ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। करीब चार घंटे तक सड़क को लोगों ने जाम रखा।मुख्य मार्ग पर बेल्हड़िया मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे एलटी तार गिरने से सरोज पासवान की गाय मर गई। तार गिरने के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों ने भाग कर जान बचायी। टिकारी का सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक बेल्हड़िया मोड़ पर यदि सुबह दस बजे के बाद तार गिरने की घटना होती, तब बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क जाम कर जताया विरोधआये दिन बिजली तार गिरने से परेशान लोगों ने बेल्हड़िया मोड़ के पास स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर टिकारी बीडीओ, पशुपालन पदाधिकारी, बिजली विभाग के जेई व थाने की पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पशु की मौत का मुआवजा और जर्जर बिजली तार को जल्द से जल्द बदलने की मांग रखी। बीडीओ ने दोनों मामलों में पहल का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद करीब बारह बजे जाम हटाया गया। जाम की वजह से टिकारी, गया, अरवल, जहानाबाद व पटना की ओर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।