कार पर लदे 564 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

सिंधुगढ़ पुलिस ने बुधवार को एक लक्जरी वाहन से 564 लीटर विदेशी शराब जब्त किया। संबंधित मामले में गया जिले के टनकुपा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन तस्कर

कार पर लदे 564 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सिंधुगढ़ पुलिस ने बुधवार को एक लक्जरी वाहन से 564 लीटर विदेशी शराब जब्त किया। संबंधित मामले में गया जिले के टनकुपा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर हुंडई कार को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान कार के आगे लाइनर के रूप में चल रहे एक स्प्लेंडर बाइक को भी रोका गया। जांच के दौरान कार से 564 लीटर किंगफिशर कंपनी की शराब बरामद की गई। इस मामले में गया जी जिले के टनकुपा के रहने वाले राम पुकार कुमार, लालकेश्वर यादव और रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए लोग पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से शराब लेकर टनकुप्पा जा रहे थे। आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।