
वजीरगंज: दो दिनों में बंद घर सहीत चार घरों से लाखों की चोरी, पड़ताल में जुटी पुलिस
चोरों ने पुनावां में बंद घर एवं पुरा के तीन घरों को बनाया निशाना, एक घर में बेटी की शादी की हो रही थी तैयारी
चोरों ने पुनावां में बंद घर और पुरा के तीन घरों को बनाया निशाना, एक घर में बेटी की शादी की हो रही है तैयारी फोटो :- वजीरगंज के पुरा गांव में बुधवार की सुबह पड़ोसी महिलाओं को चोरी के घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला गृहस्वामी वजीरगंज, एक संवाददाता। वजीरगंज में चोरों ने एक बार फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया। मंगलवार की देर रात पुरा गांव में दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। वहीं पुनावां के एक बंद घर में भी घुसकर चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित पुरा निवासी सुबोध पांडेय की पत्नी रेखा कुमारी ने बताया कि चोर छत के सहारे घर में घुसे और बर्त्तन रखे घर में घुसकर सात बोरा कीमती बर्त्तन चुरा लिए।
मेरा सरकारी मोबाइल भी चोर ले गये। जिससे लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। दो माह बाद मेरी बेटी की शादी होनी है जिसके कारण सभी कीमती बर्त्तनों को जमा कर रही थी। चोरों ने उनके घर के बगल में राजेश पंडित के घर में धावा बोला। पुनावां में राजेश सिंह के बंद घर में भी चोरी हुई है। जिसकी सूचना उनके भतीजा वीरू कुमार ने थाना में दिया है। उन्होंने बताया कि उसके चाचा राजेश सिंह मुम्बई में रहते हैं, यहां आते - जाते रहते हैं। मंगलवार को जब हम घर देखने आये तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया, अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे और उसमें रखे बक्सों का ताला टूटा हुआ था। खाना बनाने वाला बर्त्तन, पंखा, फ्रीज, गैस चुल्हा, टंकी सहित अन्य सामान गायब था। वहीं चौहान गली में किराये के मकान में रहने वाले सुरेन्द्र मिस्त्री के पुत्र छोटू कुमार ने बताया की रात को मेरे घर में चोर घुसे और तीस हजार रूपये नकद एवं मोबाइल तथा सोना का चेन लेकर फरार हो गए। प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि पुरा गांव से चोरी की सूचना मिलने पर जायजा लिया गया है। जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




