बोधगया में प्री-वेडिंग शूटिंग के नाम पर 10 लाख की हाईटेक चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

बोधगया में प्री-वेडिंग शूटिंग के नाम पर 10 लाख की हाईटेक चोरी • गेस्ट हाउस के कमरा से महंगे कैमरे और लेंस की हुई चोरी • हजारीबाग के कैमरामैन को फर्जी

बोधगया में प्री-वेडिंग शूटिंग के नाम पर 10 लाख की हाईटेक चोरी

बोधगया में प्री-वेडिंग शूटिंग के नाम पर शातिर ठगों ने प्रोफेशनल कैमरामैन को जाल में फंसाकर करीब 10 लाख रुपये के कैमरा किट पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की रात साइबर ठगी और हाईटेक चोरी का यह एक चौंकाने वाला मामला पच्छट्टी स्थित खुशी गेस्ट हाउस का है। पीड़ित झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलाडी गांव के प्रोफेशनल कैमरामैन टिंकू कुमार दास ने बोधगया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को मेरे मोबाइल पर ऋषि श्रीवास्तव नामक व्यक्ति का कॉल आया। उसने बोधगया में रविवार को प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए 25 हजार रुपये में बुकिंग की।

भरोसा जीतने के लिए उसने ऑनलाइन माध्यम से पांच हजार रुपये एडवांस भी भेज दिया। बुकिंग करने वाले व्यक्ति ने ही हमलोगों के ठहरने, खाने-पीने और आने-जाने की व्यवस्था करने की बात कही थी। तय कार्यक्रम के अनुसार हम अपने दो अन्य साथियों के साथ शनिवार की देर शाम बोधगया पहुंचे थे। यहां पच्छट्टी स्थित खुशी गेस्ट हाउस में कमरा संख्या 110 पहले से बुक था। गेस्ट हाउस पहुंचने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कमरे की चाबी सौंप दी। हम तीनों साथी कमरे में दो कैमरा किट बैग और अन्य सामान रखकर खाना खाने बाहर चले गए। करीब आधा घंटा बाद लौटने पर कमरे से दो महंगे कैमरे और पांच लेंस गायब मिले। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान गेस्ट हाउस प्रबंधन ने बताया कि आरोपी ने बिना किसी पहचान पत्र के कमरा बुक कराया था। घटना के बाद बुकिंग कराने के वाले व्यक्ति का फोन भी स्विच ऑफ बताने लगा। चोरी गया कैमरा व लेंस की कीमत लगभग 10 लाख रुपया बताया जा रहा है। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।