यज्ञ में गले से लॉकेट काट रहे युवक को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा
Newswrap हिन्दुस्तान, गया
रामपुर गांव में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान एक युवक ने एक बच्ची के गले से सोने का लॉकेट चुराने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने आरोपी, जो गुरुआ थाना क्षेत्र के पिरवा गांव का निवासी है, को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आमस के रामपुर गांव में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान एक बच्ची के गले से सोने का लॉकेट काटते हुए युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक गुरुआ थाना क्षेत्र के पिरवा गांव निवासी छोटू चौधरी है। वह यज्ञ में आई एक महिला की बच्ची के गले से ब्लेड से लॉकेट काट रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर पड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


