Gaya News: गेहलौर के कजूर हाई स्कूल में 8 पंखे की चोरी

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: गेहलौर थाना क्षेत्र के प्लस टू मगध उच्च विद्यालय में चोरी की घटना हुई, जिसमें चोरों ने पुराने भवन से आठ पंखे चुरा लिए। यह घटना स्कूल खुलने के बाद साफ-सफाई कर रहे कर्मचारियों को पता चली। विद्यालय में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरी की घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gaya News: गेहलौर के कजूर हाई स्कूल में 8 पंखे की चोरी

Gaya News: गेहलौर थाना क्षेत्र के प्लस टू मगध उच्च विद्यालय, कजूर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने स्कूल के पुराने भवन से आठ पंखे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी स्कूल खुलने के बाद हुई, जब सफाईकर्मी टुना सिंह और परिचारी मुकेश कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र चौधरी को इसकी सूचना दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरों ने रात में कमरे का ताला तोड़कर और खिड़की की छड़ उखाड़कर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो परिचारी नियुक्त हैं, लेकिन एक परिचारी की प्रतिनियुक्ति जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय, गया जी में कर दी गई है।

दूसरा परिचारी दिन में विद्यालय का कार्य देखता है। ऐसे में विद्यालय में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। घटना को लेकर गेहलौर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: गेहलौर के कजूर हाई स्कूल में 8 पंखे की चोरी