ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासंविधान व संप्रभुता को खतरे से बचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी

संविधान व संप्रभुता को खतरे से बचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी

शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर गुरुवार को सद्भावना मंच और सीपीएम, जिला कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी मैदान से मार्च निकाला गया। भगत...

संविधान व संप्रभुता को खतरे से बचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 23 Mar 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर गुरुवार को सद्भावना मंच और सीपीएम, जिला कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी मैदान से मार्च निकाला गया। भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभा हुई। सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी ने कहा कि देश की संविधान व संप्रभुता को खतरे से बचाना ही शहीदे आजम भगत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मजदूरों और किसानों का अधिकार छीना जा रहा है। रोजगार की गारंटी नहीं है। महिलाओं का शोषण अत्याचार जारी है। सभा को सद्भावना मंच के शमीम अहमद, पारस नाथ सिंह, कपिल देव शर्मा, मो अमीर खां, सत्येन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, मुरारी अग्रवाल, विजय कुमार वर्मा, दुग्धेश्वर पंडित, पवन इत्यादि दर्जनों लोगों भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

संकल्प सभा के रूप में मनाया शहादत दिवस

आल इंडिया यूथ फेडरेशन व आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने शहादत दिवस मनाया। शहर के दिग्घी मोड़ पर स्थित भगत सिंह चौक पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस संकल्प सभा के रूप में मनाया। अध्यक्षता रामजगन गिरी ने की। फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि भगत सिंह का भारत आज संकट में है। संविधान पर हमले हो रहे हैं। सभा को अखिलेश कुमार, मो. यहिया, विजय कुमार, जितेंद्र सुमन, मणि जी, राजद के युवा नेता रंजन यादव, छात्र किश्लय कुमार, संजू सिंह अधिवक्ता, पूर्व विद्यायक कृष्ण नंदन यादव, मसूद मंजर, तारिक, नगर विकास परिषद के अंकुश बग्गा, रामजी मेहता, अजय बाबू, राजा राम, रामेश्वर प्रजापति व अशोक मिश्रा आदि लोगों ने संबोधित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें