ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाअफसरशाही से परेशान है जनता: अनिल

अफसरशाही से परेशान है जनता: अनिल

अफसरशाही से परेशान है जनता

अफसरशाही से परेशान है जनता: अनिल
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 04 Mar 2020 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को टिकारी व कोंच के गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। समस्या के निदान के लिए हर स्तर पर पहल करने की बात कही। उन्होंने मखपा, लेखाबिगहा, बेलमा, कईयाटांड, मऊ, श्रीगांव और प्यारेचक का दौरा किया। मखपा में शिक्षाविद् विजय प्रतापत मिश्र के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर संतावना दी। शिक्षाविद् के निधन को अपूरनीय क्षति बताया। पूर्व मंत्री ने कहा कि कोंच और टिकारी प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। शौचालय निर्माण के लिए भी लाभार्थियों को पैसा देना पड़ रहा है। प्रखंड से अंचल कार्यालय तक पैसा के बगैर काम करवाना मुश्किल हो गया है। पूर्व मंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि पैसा के बगैर काम नहीं किया जाता है। शौचालय निर्माण के लिए पैसा देना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार में अफसरशाही हावी है। गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। विकास के नाम पर पीठ थपथपाने वाली सरकार का विकास केवल कागज पर सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों की हकमारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विधायक रहते टिकारी और कोंच में कराये गए कामों से भी लोगों को अवगत करवाया। मौके पर कल्लू पासवान, रामेश्वर जी, सुधीर यादव, नरेश यादव, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें