ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाअंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है विकास की रोशनी : कुशवाहा

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है विकास की रोशनी : कुशवाहा

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है विकास की रोशनी

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है विकास की रोशनी : कुशवाहा
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 11 Feb 2020 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू की विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सचिव का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर बेलागंज के अग्रवाल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के चन्द्रदीप सभागार में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ बिहार गीत से किया गया। इस मौके पर टेकारी विधायक अभय कुशवाहा ने कहा 10 फरवरी से 14 फरवरी तक पूरे बिहार में पार्टी ने प्रशिक्षण शिविर के माध्यम पार्टी के विचारधारा और सरकार की योजनाएं के बारे जानकारी देने कार्यक्रम बनाया है। जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो सभी जाति समुदाय के उचित विकास में विश्वास रखता है। गांधी, जयप्रकाश, लोहिया,कर्पूरी के सपनों को साकार करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पिछले चौदह साल से काम कर रहे हैं। समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि किसानों को अनुदानित दर अनाज, कृषि यंत्रों में भारी अनुदान, आर्गेनिक और व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहन के अनुदान, सुखाड़ सहायता ,सिंचाई के साधनों का जीर्णोद्धार सहित कई योजनाओं को लागू किया है जिसका लाभ भी किसानों को मिला है। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए शराबबंदी, दहेज प्रथा - बाल विवाह पर रोक, पर्यावरण संरक्षण के जल जीवन हरियाली योजनाओं कारगर साबित हो सकता है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष एलेक्जेंडर खां, प्रदेश के मनोनीत विधानसभा प्रभारी दिनेश अरोड़ा, महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दास, क्षेत्रीय विधानसभा प्रभारी अनिल वर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सतीश पटेल और धन्यवाद ज्ञापन रविशंकर कुमार ने किया। इस मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा, अतिपिछड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार, मो० शमीम,अहमद, शहजाद, अरविंद सिंह, अरविंद वर्मा, सतेन्द्र गौतम, समीम अहमद सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें