ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयामनरेगा पदाधिकारी के मनमाने रवैये के विरोध में मुखिया संघ का अनिश्चितिकालिन धरना

मनरेगा पदाधिकारी के मनमाने रवैये के विरोध में मुखिया संघ का अनिश्चितिकालिन धरना

मनरेगा पदाधिकारी के मनमाने रवैये के विरोध में मुखिया संघ का अनिश्चितिकालिन...

मनरेगा पदाधिकारी के मनमाने रवैये के विरोध में मुखिया संघ का अनिश्चितिकालिन धरना
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 08 May 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखण्ड मुखिया संघ की ओर से प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा के मनमाने नीतियों के विरोध में मुखिया संघ की ओर से मनरेगा कार्यालय पर अनिश्चितकालिन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना पर बैठे मुखिया संघ के लोगों का कहना था कि कार्यक्रम पदाधिकारी मो़ जफर कैफी अंसारी के मनमाने नीति के कारण मनरेगा का कार्य बुरी तरह बाधित है जिस कारण मजदूरों को काम देने की घोषणा पूरी तरह छलावा साबित हो रहा है। संघ के लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन कार्यक्रम पदाधिकारी का प्रखण्ड से अविलंब तबादला दूसरे प्रखण्ड में करें ताकि विकास कार्य समुचित रूप से चल सकें। संबंधित मुद्ये को लेकर एक जुटता दिखाते हुए संघ द्वारा संकल्प लिया गया कि जब तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मुखिया नंदकिशोर यादव, जानकी यादव, दीनानाथ प्रजापत, ओंकार साव, कुमारी माधुरी, मनवा देवी सहित कई मुखिया मौजूद थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें