ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजीवात्मा को परमात्मा तक पहुंचाने मुख्य साधन है मानव शरीर : आचार्य

जीवात्मा को परमात्मा तक पहुंचाने मुख्य साधन है मानव शरीर : आचार्य

जीवात्मा को परमात्मा तक पहुंचाने मुख्य साधन है मानव शरीर : आचार्य आचार्य ने कहा कि पूरे विश्व का हित वैदिक धर्म में ही...

जीवात्मा को परमात्मा तक पहुंचाने मुख्य साधन है मानव शरीर : आचार्य
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 05 Apr 2021 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवात्मा को परमात्मा तक पहुंचाने मुख्य साधन है मानव शरीर : आचार्य

आचार्य ने कहा कि पूरे विश्व का हित वैदिक धर्म में ही निहित है

शहर के डेल्हा में चल रहे सप्ताह ज्ञान में उमड़ रहे श्रद्धालु

फोटो

गया। निज प्रतिनिधि

शहर के डेल्हा में चल रहे सप्ताह ज्ञान के चौथे दिन सोमवार को प्रवचन करते हुए श्री स्वामी रंगरामानुजाचार्य जी महाराज (हुलासगंज) ने कहा कि 84 लाख प्रकार के शरीरों में सबसे सर्वोत्तम मानव शरीर है। मानव शरीर जीवात्मा को परमात्मा तक पहुंचाने मुख्य साधन है। इसलिए ऋषिओं ने इससे मुक्ति का द्वार कहा है। मानव में वह क्षमता है की वैदिक धर्म मार्ग का अनुशरण कर लौकिक सात्विक सुख का अनुभव करते हुए परमात्मा का सनिध्य पा सकता है।

त्रिकालदर्शी ऋषिओं ने मानव चेतना को समुत्रत बनाने के लिए ही वैदिक धर्मों का प्रचार-प्रसार किया। आचार्य ने कहा कि पूरे विश्व का हित वैदिक धर्म में ही निहित है। यह विश्व का आधार है। जब लोगिक भोग प्रधान दानव के द्वारा वैदिक धर्म क्षतिग्रस्त किया जाता है और सनातन वैदिक धर्मावलंबियों के सारे कार्य बंद कर दिए जाते हैं वैसी स्थिति में जगत में दुव्र्यवस्था फैल जाती है। परिमाण होता है की दैवी सम्प्रदा वालों का जीवन दुखमय हो जाता है। उस समय जगत्रियंता परम पिता परमेश्वर सौ सौशिल्य वात्सल्य सौलभ्यदी गुणों के कारण भक्तों की पुकार पर दिव्ये धाम बैकुंठ से लीला बिभूति में आकर सनातन वैदिक धर्म की मर्यादा स्थापित करते है भगवान् अपने आचरण और वचन दोनों से वैदिक धर्म की मर्यादा को बचाते है। चौथे दिन के ज्ञान महायज्ञ में मंच का संचालन आचार्य कमलनयन, आचार्य सुनील एवं आचार्य अच्युत प्रपन्ना ने किया। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, आचार्य रवि शंकर, लाला शर्मा, विनय कुमार, दीपक व नवरत्न कुमार आदि मौजूद रहे। आभार ज्ञापन डॉ धनंजय धीरज ने किया। ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें