Gaya News: टनकुप्पा : निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान किशोर की मौत, हंगामा
Gaya News: फोटो टनकुप्पा : निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान किशोर की मौत, हंगामा -बुखार के बाद बिगड़ी किशोर की तबीयत, चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप -टनकुप

Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की बरसौना पंचायत के श्रीपालचक गांव में शनिवार को एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में हो-हंगामा किया। परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो जाने का आरोप लगाया है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर के पिता सुजीत सिंह ने बताया कि अंकुश कुमार (16) को बुखार की शिकायत थी। तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे थे।
क्लीनिक में इलाज चलने के दौरान अचानक अंकुश की तबीयत अधिक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज लापरवाही बरतने और गलत दवा देने से अंकुश की होने का आरोप लगाया है। अंकुश की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।हालांकि, अंकुश की मौत आखिर किस कारण से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बुखार के बाद इलाज के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही जा रही है। उसका इलाज कर रहे चिकित्सक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।


