बीडीओ से कालबद्ध प्रोन्नति देने की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गयाबाराचट्टी के नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कालबद्ध प्रोन्नति देने की मांग की है। अपर मुख्य सचिव शिक्षा के पत्र का हवाला देते हुए उन्होंने आशीष को ज्ञापन सौंपा है।

बाराचट्टी के नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कालबद्ध प्रोन्नति देने की मांग की है। इस संबंध में नियोजित शिक्षकों ने बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें अपर मुख्य सचिव शिक्षा के पत्र का हवाला दिया गया है। अपर मुख्य सचिव शिक्षा की ओर से प्रखंड नियोजन इकाई में कार्यरत शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति देने की बातें कही गई है। संबंधित मामले में बीडीओ की ओर से आवश्यक सहयोग की बातें कही गई है।
ये भी पढ़ें:बीडीओ से कालबद्ध प्रोन्नति देने की मांग
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


