ड्राई फ्रूट्स के थौक विक्रेता पुष्कर ट्रेडर्स के यहां वाणिज्य कर विभाग का रेड

Feb 28, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

ड्राई फ्रूट्स के थौक विक्रेता पुष्कर ट्रेडर्स के यहां वाणिज्य कर विभाग का रेड ड्राई फ्रूट्स के थौक विक्रेता पुष्कर ट्रेडर्स के यहां वाणिज्य कर विभाग

ड्राई फ्रूट्स के थौक विक्रेता पुष्कर ट्रेडर्स के यहां वाणिज्य कर विभाग का रेड

राज्य वाणिज्य कर विभाग की अन्वेषण ब्यूरो (आईबी- की टीम ने शनिवार को मगध की थोक किराना मंडी पुरानी गोदाम में छापेमारी की। दोपहर बाद गोदाम के नामचीन ड्राई फ्रुट्स के थोक विक्रता पुष्कर ट्रेडर्स के यहां टीम पहुंची। गया अंचल-1 और 2 के अधिकारियों की टीम की दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। स्टॉक जांच, खरीद-बिक्री और टैक्स भुगतान की स्थिति का डाटा खंगाला जा रहा है। कार्रवाई खत्म होने के बाद टैक्स चोरी की स्थिति का पता चला सकेगा। गया के साथ सासाराम के न्यू जनता ग्लास स्टोर में भी गया आईबी, भभुआ, औरंगाबाद व सासाराम की संयुक्त टीम ने छापेमारी शुरू की।

राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय कुमार निदेश पर कार्रवाई की गई। पुष्कर ट्रेडर्स का सलाना कारोबार करीब 14 करोड़ का, नकद टैक्स शून्य राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि शहर के जीएसटी को लेकर शनिवार को पुरानी गोदाम के ड्राई फ्रुट्स के थोक विक्रता पुष्कर ट्रेडर्स के यहां दोपहर बाद आईबी की टीम ने कार्रवाई शुरू की। स्टॉक व बिक्री की जांच शुरू हुई। साथ ही सभी कागजात की जांच में अधिकारियों की टीम लगी रही। कार्रवाई शनिवार की देर रात तक चली। बताया कि पुष्कर ट्रेडर्स का सालाना बिक्री अनुमानत: 13 से 14 करोड़ रुपये का है। लेकिन, नकद में कर का भुगतान एक रुपया भी नहीं है। सिर्फ वह इनपुट में समयोजित कर रहा था। लाखों की कर चोरी का मामला सामने आने का अनुमान है। छापेमारी में संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार सिंह, राजीव रंजन, राजेश कुमार, उपायुक्त मानव सौरभ, सहायक आयुक्त पप्पू कुमार, शहनाज परवीन शामिल रहे। पर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि शहर सासाराम में भी शनिवार को न्यू जनता ग्लास नामक बड़े प्रतिष्ठान में आईबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी शुरू की है। टीम में उपायुक्त सन्नी, सतीश कुमार, संतोष कुमार, उमेश कुमार दास, दिव्या ज्योति व सहायक आयुक्त जय कुमार, रजनीश कुमार और शोएम जमा शामिल रहे। बताया कि टैक्स नहीं देने या कम देने वाले अन्य व्यवसायी भी रडार पर हैं। टैक्स चोरी करने या कम देने वालों को चिह्नित किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।