विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

* विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप। * दो दिन पहले ही मायके से आई थी ससुराल। बाराचट्टी, एक संवाददाता। सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के भ

विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवा टांड़ गांव में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। रुपेश यादव की नीतू कुमारी पत्नी थी। नीतू दो दिन पहले ही अपने नैहर फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोचरक से ससुराल ढेलवा टांड़ आई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम अपने घर में नीतू खाट पर पड़ी थी। उसका एक साल का बेटा भी बगल में था। परिजनों ने नीतू को आवाज दी। लेकिन, कोई हरकत नहीं हुआ। धीरे-धीरे यह खबर गांव होते सिंधुगढ़ पुलिस तक भी पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घर पर नीतू के सास और ननद थी। दोनों ने बताया कि घर में नीतू पड़ी थी और उसकी मौत कैसे हुई यह उन्हें नहीं पता है। नीतू का पति रूपेश यादव महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मजदूरी करता है।

नीतू की मौत का कारण

नीतू की मौत की खबर उसके पिता मोचरक फतेहपुर के बिंदेश्वर यादव को मिलने के बाद अपने पुत्र के साथ भेलवाटांड पहुंचे। बिंदेश्वर का कहना था कि चार साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी बड़े शौक से की थी। शादी के बाद से ही नीतू की सास और ननद बराबर प्रताड़ित करती रहती थी। इसी क्रम में नीतू की हत्या गला दबाकर कर दी गई है। गला दबाकर हत्या करने के बाद संदिग्ध हालत में मौत बताया जा रहा है।

पुलिस की जांच

थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि संबंधित मामले में अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नीतू कुमारी की मौत कैसे हुई?
नीतू की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है और उसके पिता का कहना है कि उसकी सास और ननद उसे प्रताड़ित करती थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।