फोर्थ ग्रेड महिला कर्मी मरीजों की बीपी जांच करते देख भड़के सीएस
फोटो-रैप पर।फोर्थ ग्रेड महिला कर्मी मरीजों की बीपी जांच करते देख भड़के सीएसफोर्थ ग्रेड महिला कर्मी मरीजों की बीपी जांच करते देख भड़के सीएसफोर्थ ग्रे
आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचे और कर्मी से जानकारी ली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मरीजों के रजिस्ट्रेशन कर रहे एक कर्मी को फटकार लगाई। इसके बगल में रजिस्ट्रेशन के बाद मरीजों का वेट, बीपी, हाइट, फिवर आदि की जांच की जा रही थी। जांच कर रही महिला कर्मी सुभद्रा कुमारी ने बताया कि वह फोर्थ ग्रेड कर्मी है। इसलिए उसे मरीजों के सभी आंकड़े ऑनलाइन अपलोड करने नहीं आता है। इनता सुनते ही सीएस हेल्थ मैनेतर व चिकित्सा अधिकारी पर भड़े उठे। कहा नर्स और अन्य कर्मी कहां गए कि फोर्थ ग्रेड कर्मचारी से यह जरूरी काम करा रहे हो।
यह सब नहीं चलेगा। इसके बाद ओपीडी, लेवर रूम, दवा वितरण, ओटी, लैब, डॉटर-कर्मियों की उपस्थिति पंजी, प्रसव रेकर्ड समेत पूरे अस्पताल की जांच की। ओपीडी में आंख वाले डॉक्टर को देख भी गुस्सा जाहिर किया और अपने कक्ष में ड्यूटी करने की हिदायत दी। अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई के साथ सभी व्यवस्थाएं दुरूसत रखने का निर्देश दिया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी व हेल्थ मैनेजर अरूण कुमार ने नर्स व कर्मियों के कमी के कारण परेशानी की शिकायत की। सीएस यहां करीब दो घंटे तक रुके। साथ में डीपीएम निलेश कुमार व अन्य भी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


