ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासूरजमल व सरोजिनी नायडू की जयंती मनी

सूरजमल व सरोजिनी नायडू की जयंती मनी

सूरजमल व सरोजिनी नायडू की जयंती मनी

सूरजमल व सरोजिनी नायडू की जयंती मनी
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 13 Feb 2020 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के करमाईन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराजा सूरजमल व सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई। अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल हिन्दू जाट शासक थे। उनमें वीरता, धीरता, गंभीरता, उदारता, सतर्कता, दूरदर्शिता, चातुर्य और राजमर्मज्ञता का सुखद संगम सुशोभित था। मेल-मिलाप और सह-अस्तित्व तथा समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता के वे सच्चे प्रतीक थे। वहीं स्वतंत्रता सेनानी व कवित्री सरोजिनी नायडू का आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भूमिका भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कविताओं ने उन्हें 'नाइटिंगिल ऑफ इंडिया' का उपनाम दिया। वह संयुक्त प्रांत, वर्तमान उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल थीं। उनका जीवन हम सबके लिए उत्प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक है। मौके पर मुकेश, सुधीर, सुशील, विनोद सिंह, संजय, श्रवण, चितरंजन मिश्रा आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें