ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाघर में शुरू किया गया सुंदर कांड का पाठ

घर में शुरू किया गया सुंदर कांड का पाठ

टिकारी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पटना के गांधी मैदान की जगह ब्राह्मणों ने अपने घरों पर सुंदर कांड का पाठ कर रहे...

घर में शुरू किया गया सुंदर कांड का पाठ
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 12 Apr 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पटना के गांधी मैदान की जगह ब्राह्मणों ने अपने घरों पर सुंदर कांड का पाठ कर रहे हैं। चाणक्य विकास मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि 12 अप्रैल 2020 से पटना गांधी मैदान में 1008 ब्राह्मण के द्वारा सुंदर कांड का पाठ करने का सुनिचित किया गया था। कोरोना संकट को देखते हुए सामूहिक पाठ की जगह टिकारी अनुमंडल स्तर पर घर में ही ब्राह्मण पाठ कर रहे हैं। सभी लोग वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव की कामना कर रहे हैं। टिकारी के गोविन्द पाठक, दुर्गादत्त मिश्र, संतोष पांडेय, गोपी मिश्र, भोला मिश्र,शम्भू मिश्र, संतोष पांडेय, सुशांत मिश्र, कमलेश पाठक, अभय कुमार मिश्र, शिवबल्लभ मिश्र और मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जगत कल्याण के लिए पाठ किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें