आमस में बेकार पड़ा है सुधा मिल्क पार्लर

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

आमस प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बनाया गया सुधा मिल्क पार्लर उद्घाटन के बाद से बंद पड़ा है। स्थानीय लोग इसे अधिकारियों की अनदेखी मानते हैं और इसकी उपयोगिता पर सवाल उठा रहे हैं। पार्लर का उद्देश्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना था, पर अब यह बिना उपयोग के ही टूटने की संभावना में है।

आमस में बेकार पड़ा है सुधा मिल्क पार्लर

आमस प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बनाया गया सुधा मिल्क पार्लर उद्घाटन के बाद से ही बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। लोगों का कहना है कि शुरुआत से ही यह पार्लर संचालित नहीं हुआ, जबकि इसका उद्देश्य प्रखंडवासियों को दूध, दही, पनीर और मक्खन जैसी डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना था। अब जानकारी मिल रही है कि जीटी रोड चौड़ीकरण की जद में आने से यह पार्लर बिना उपयोग के ही टूट सकता है। आमस पंचायत के मुखिया मनोज कुमार यादव ने कहा कि इसे प्रखंड परिसर के बजाय पास के बाजार में बनाया जाता तो अधिक उपयोगी होता।

स्थानीय लोग इसे अधिकारियों की अनदेखी का उदाहरण बताते हुए योजना को नल-जल योजना की तरह फ्लॉप मान रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।