Gaya News: काज पंचायत में आवास सूची में नाम को देख ग्रामीणों में फैली खुशी की लहर
Gaya News: गुरुआ प्रखंड की काज पंचायत में गुरुवार को एक सफल ग्रामसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर आवास योजना की जानकारी दी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने नाम देख कर खुशी व्यक्त की। मुखिया रितेश कुमार सिंह ने योजनाओं की पारदर्शिता की बात करते हुए ग्रामीणों से त्रुटियों की जानकारी देने की अपील की।

Gaya News: गुरुआ प्रखंड की काज पंचायत में गुरुवार को विशेष ग्रामसभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों को आवास योजना समेत पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आवास योजना की लाभुक सूची में अपना नाम देखकर ग्रामीणों में खुशी दिखी। सूची सार्वजनिक किए जाने की पहल पर ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार जताया। ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया रितेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आवास योजना के सर्वे में पंचायत के पात्र लोगों को चिह्नित कर सूची में शामिल किया गया है। पंचायत के 1441 ग्रामीणों के नाम सूची में शामिल हैं।
पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है। मुखिया ने ग्रामीणों से सूची में किसी त्रुटि या पात्रता को लेकर आपत्ति होने पर पंचायत स्तर पर जानकारी देने की अपील की। मौके पर आवास सहायक विनोद कुमार, पंचायत सचिव अभिषेक कुमार, जदयू उपाध्यक्ष राणा अश्रुविन आजाद, सरपंच बसंत कुमार सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

