उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

Apr 04, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैताल में शनिवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार चौधरी और मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार सिंह ने किया। मेडल और प्रमाण पत्र देने के साथ-साथ अन्य मेधावी छात्रों को पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैताल में शनिवार को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार चौधरी व मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार सिंह ने किया। इंटर साइंस में तनु कुमारी व अंकिता कुमारी तथा मैट्रिक में विक्की कुमार, आयुषी कुमारी व संध्या कुमारी को मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य मेधावी छात्रों को भी पाठ्य सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।